रेप पीड़ित एक युवती को आरोपी परेशान कर रहे हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती इश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती है। युवती का यह भी आरोप है कि उसके परिचित दंपति को भी धमकी दी जा रही है। पुलिस जांच में लगी है।
अतरसुइया की रहने वाली एक युवती इश्योरेंस कंपनी में काम करती है। युवती का आरोप है कि उसके साथ संजय मिश्र, अनुराग तिवारी, विमलेश मिश्र ने दुराचार किया और जबरन गर्भपात करवा दिया। इस मामले की रिपोर्ट जार्जटाउन थाने में दर्ज है। घटना के बाद आरोपी जेल गए लेकिन जमानत पर छूट कर आने के बाद आरोपी परेशान कर रहे है। इस मामले में ऑफिस के कर्मचारी भी उनका सहयोग कर रहे हैं।
इतना ही युवती की मदद करने वाले दंपति को भी धमकी दी जा रही है। शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार रात संजय मिश्र, पंकज सिंह, जयेश अग्रवाल, प्रेम कुमार और संजय कुमार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा लिखा।