फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच बैरहना में गरजा बुल्डोजर

Thu, 31 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को विरोध के बीच बैरहना में अतिक्रमण अभियान चलाया। दुकानों के आगे लगे टिन शेड, नाले-नालियों के ऊपर बने रैंप तोड़ने के दौरान कई जगह दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। करीब चार घंटे चले अभियान में निगम के दस्ते ने रोड पटरी पर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम का दस्ते ने मुट्ठीगंज, कीडगंज और जार्जटाउन थाने की पुलिस के साथ दिन में बैरहना पुलिस चौकी के पास से कार्रवाई शुरू की। यहां से बैरहना चौराहा के बीच मुख्य बाजार में कई दुकानों के आगे टिन शेड, रैंप, चबूतरे तोड़े गए।

यहां मिठाई की एक प्रतिष्ठित दुकान के बाहर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध शुरू हो गया। दुकानदारों ने निगम कर्मियों और जेसीबी को घेरने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद दस्ते ने सीएमपी डाटपुल तक रोड पटरी को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन


यहां से दस्ते ने मधवापुर सब्जी मंडी होकर हर्षवर्धन चौराहा तक रोड पटरी खाली कराई। बांगड़ धर्मशाला के पास और उसके बगल की गली में अवैध रूप से कब्जा कर लगी दुकानें तोड़ी गई। नए पुल के बगल में पावर हाउस के सामने किया गया कब्जा भी ध्वस्त किया। अभियान में 18 दुकानों के आगे टिन शेड, इतने ही रैंप-चबूतरे सहित 34 गुमटी-ठेले और तीन दुकानों के बाहर रोड पटरी पर लगी लोहे की सीढ़ियां ध्वस्त की गईं।

 एडीए ने बृहस्पतिवार को ममफोर्डगंज में लाजपत राय रोड पर नाले के ऊपर बने रैंप तोड़े। इस दौरान वहां निजी अस्पतालों के बाहर चारपहिया, दुपहिया वाहन न खड़ा कराने की हिदायत दी गई। जोनल अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गए दस्ते ने कमिश्नर कार्यालय के सामने एक अस्पताल में पार्किंग के बावजूद वाहन साइकिल ट्रैक पर खड़ा कराने पर अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई। वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराना सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें