फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के इकलौते बेटे की आकस्मिक मौत

Wed, 30 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोरांव इलाके के प्रसिद्ध का पूरा गांव में रहने वाले शासकीय अधिवक्ता के इकलौते बेटे की बुधवार शाम अचानक हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निजी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने इसे प्वायजनिंग केस यानी जहर के चलते मौत बताया है।
विज्ञापन


प्रसिद्ध का पूरा गांव में रहने वाले राजकुमार मौर्या हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ता हैं। उनका इकलौता पुत्र शिवम मौर्या उर्फ शानू (22) एलएलबी दूसरे वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को उसे परीक्षा देनी थी। बुधवार दोपहर वह टेबल लैंप की रोशनी में पढ़ाई कर रहा था। कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ी और वह उल्टियां करने लगा।

परिजनों ने देखा तो उसे निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां रात में शिवम की सांस थम गई। परिवार में मातम पसर गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता को गहरा आघात पहुंचा। डॉक्टरों ने कहा कि शिवम की मौत के पीछे जहर है। उसने या तो जहर खा लिया या फिर फूड प्वायजनिंग से उसकी जान गई। इस घटना की जानकारी पाकर अधिवक्ता के घर पर करीबियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें