फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Wed, 30 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे नैनी में एलस्ट्रॉम कंपनी के सामने मंगलवार सुबह बेकाबू जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को उठाकर किनारे किया। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची। घायलों को एसआरएन ले गई। जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं निजी अस्पताल में पत्नी की हालत नाजुक बनी है। हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले एसआरएन पहुंचे।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र के बेंदौ गांव का विनय शुक्ला (44) मंगलवार सुबह बाइक से पत्नी बिंदू शुक्ला को लेकर नैनी आया था। लगभग 11 बजे के आसपास वापस घर लौट रहा था। एलस्ट्रॉम कंपनी के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार जेसीबी ने विनय की बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विनय और पीछे बैठी उनकी पत्नी बाइक से छिटक कर दूर गिरे। घटना को देखकर आसपास के लोग भाग कर पहुंचे।

विनय और उनकी पत्नी बिंदू खून से लथपथ तड़प रही थीं। सूचना पाकर नैनी पुलिस पहुंची। घायलों को पास के निजी अस्पताल ले गई। वहां से हालत नाजुक देखकर दंपति को एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन में डॉक्टर ने विनय को मृत घोषित कर दिया। विनय के मौत की खबर घर सुनकर घरवाले रोते कलपते अस्पताल पहुंचे। घरवालों ने विनय के मौत की जानकारी घायल बिंदू को अभी तक नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें