फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से महिला समेत दो की मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 ठंड की चपेट में आकर सोमवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला शहरी क्षेत्र की रहने वाली और पुरुष यमुनापार के मांडा इलाके का था। शहर के जयरामपुर पटपट की रहने वाली पूनम (48) रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। स्थानीय पार्षद राजू ने बताया सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत गई।
विज्ञापन


 उधर, मांडा के मोनाइ ग्राम के शेषमणि तिवारी के इकलौते पुत्र ओम प्रकाश (42) की ठंड लगने से रविवार रात में मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि ओम प्रकाश खेत की सिंचाई करने गया था, तभी ठंड लगने से उसकी तबीयत खराब हो गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें