फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की करतूत से टूट गई दलित लड़की की शादी

Mon, 01 Jun 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सिरफिरे युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरी फोटो उसकी भावी ससुराल भेजकर उसकी शादी का रिश्ता तोड़वा दिया। रविवार को उतरांव इलाके की इस दलित लड़की का ब्याह होना था। मगर उससे तीन रोज पहले ही वह लड़की की फोटो लेकर भदोही में उसकी ससुराल पहुंच गया। ससुरालियों ने लड़की और उसके पिता को भी बुला लिया। हालांकि युवक को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था, मगर साथ ही लड़के के परिजनों ने शादी भी करने से मना कर दिया। अब लड़की के पिता ने उतरांव थाने में युवक के खिलाफ अर्जी दी है।
विज्ञापन


लड़की दलित है जबकि युवक ठाकुर परिवार से है। उन दोनों के बीच कुछ समय पहले तक दोस्ती थी। युवक लड़की के पीछे ही पड़ गया। ऐसे में लड़की ने उससे मिलना बंद कर दिया। साथ ही लड़की के घरवालों ने औराई (भदोही) में उसकी शादी तय कर दी। 31 मई यानी रविवार को बारात आनी थी। ब्याह की तैयारी भी तकरीबन पूरी कर ली गई थी। मगर इसी बीच लड़की के पुराने दोस्त ने ऐसी करतूत कर डाली कि सब सन्न रह गए।  उसने पहले तो लड़की को होने वाली ससुराल में कई बार फोनकर कहा कि वह पहले ही लड़की से ब्याह कर चुका है इसलिए वे यह रिश्ता तोड़ दें। फिर वह चार रोज पहले लड़की की ससुराल ही पहुंच गया। उसने लड़के के घरवालों से कहा कि वह लड़की से शादी कर चुका है। उसके पास सुबूत के तौर पर लड़की की मांग में सिंदूर भरने वाला फोटो भी है।

 लड़के के घरवालों ने फोटो मांगा तो युवक ने दूसरे दिन आने को कहा। 28 मई को वह फोटो लेकर पहुंचा। उससे पहले लड़की को भी उसके पिता के साथ बुला लिया गया था। लड़की ने कहा कि युवक ने जबरन मिलकर उसकी मांग में सिंदूर डाल फोटो खींच ली थी। तब वह उसका इरादा नहीं समझ सकी थी। लड़के के घरवालों ने फोटो देखने के बाद युवक को पीटा और औराई थाने की पुलिस को सौंप दिया। मगर साथ ही उन्होंने शादी से भी इनकार कर दिया। उधर, पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। उसकी करतूत ने लड़की और उसके घरवालों को परेशान कर दिया। शादी की पूरी तैयारी के बाद रिश्ता टूटने से गरीब परिवार को नुकसान भी हुआ। सोमवार को लड़की को लेकर उसका पिता उतरांव थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें