फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत में गाउन नहीं कुर्ता-पाजामा पहनेंगे छात्र

Sat, 26 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों के दीक्षांत समारोह में भारतीय परिधान पहने जाने की राज्यपाल रामनाईक की अपील का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी अब गाउन नहीं पहनेंगे। उन्हें कुर्ता-पाजामा पहनना होगा। छात्राओं को हल्के पीले रंग की बार्डर वाली साड़ी या सलवार सूट पहनना होगा। इस मौके पर उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से खास रंग के अंगवस्त्रम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इतना ही नहीं 16 फरवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि और शिक्षक भी पारंपरिक परिधान में होंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल मुक्त विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों के दीक्षांत समारोह में गाउन पहने जाने पर एतराज जता चुके हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों में स्थानीय परंपरा के अनुरूप ड्रेस कोड लागू करने की अपील की थी। राज्यपाल के इस अपील के बाद ही मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गाउन के बजाय पारंपरिक परिधान के लिए प्रयास शुरू कर कर दिए गए थे। कुलपति की ओर से विशेषज्ञों, विद्यार्थियों तथा आमलोगों से इस बाबत राय मांगी गई थी। इन सुझावों के अध्ययन के बाद ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। इसके तहत छात्रों को सफेद रंग के कुर्ता-पाजामा तथा छात्राओं को साड़ी या सलवार सूट में आना होगा। विश्वविद्यालय में उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान किया जाएगा। हर क्लास के लिए अलग-अलग रंग के अंगवस्त्रम होंगे। कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने बताया कि अंगवस्त्रम पर विश्वविद्यालय का लोगो होगा। उन्हाेंने बताया कि मुख्य अतिथि तथा शिक्षक भी खास परिधान में होंगे। अंगवस्त्रम तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें