फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हवाई फायरिंग, चार हिरासत में

Sat, 26 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव भले ही खत्म हो गए हो पर रंजिश का दौर अभी थमा नहीं है। शहर से सटे गंगापार के झूंसी इलाके में प्रधानी के चुनाव में दुश्मनी में शुक्रवार सुबह एक बार दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए। मारपीट,गालीगलौज के साथ कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से गांव के लोग दहशत में आ गए। खबर पाकर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार युवकों को उठाया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं की है।
विज्ञापन


झूंसी के मलावां बुजुर्ग गांव के अब्बू सहमा इस बार गांव के प्रधान चुने गए हैं। चुनाव के बाद से ही अशफाक उर्फ छाता गुरू से उनकी तनातनी चल रही थी। शुक्रवार सुबह प्रधानी के चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इसमें गांव के लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान माहौल गरम हो गया और वहां मौजूद लोग दो गुटों में बंट गए।

 कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को कर दी। झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। देर शाम तक मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। मारपीट और फायरिंग को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें