पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को बुधवार को बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया। जहां विकास भवन में किसानों को सम्मानित किया गया वहीं राजनीतिक पार्टियों और संगठनों की ओर से उनके योगदानों को याद किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तर पर अधिक उत्पादन करने वाले हंडिया के ग्राम सियाडीह के रामराज यादव, मांडा दसवारा के राम बहादुर, जसरा के बघौला गांव के राजेंद्र सिंह, हंडिया के ग्राम बाला के सूर्यपाल सिंह को प्रदेश के बीज विकास निगम के चेयरमैन उज्ज्वल रमण सिंह ने सम्मानित किया।
इसके पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीएम संजय कुमार, सीडीओ एके राय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, किसान मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री को प्रगतिशील समाज पार्टी, जनतंत्र मोर्चा, राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी की ओर से भी याद किया गया।
समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित संगोष्ठी में उनके सिद्धांतों, योगदानों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विकास पांडेय, डा. उज्जवल पांडेय, इफ्तेखार हुसैन, योगेश यादव, इसरार अंजुम, सुशील कुशवाहा, अजय हेला, मो. अजहर, पीयूष सिंह पटेल, मो. गौस, रवींद्र यादव, अशोक मौर्य, रमीज अहसन आदि मौजूद रहे।