फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेड़ियारी में ट्रक ने बालिका को रौंदा, मौत

Sun, 20 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को लेड़ियारी इलाके के नारीबारी-कोरांव मार्ग पर डिहार जोरवट के पास एक ट्रक ने आठ साल की बालिका को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया। हालांकि खीरी एसओ अनिल राय के समझाने-बुझाने पर दो घंटे बाद चक्काजाम खत्म हो गया।
विज्ञापन


डिहार जोरवट गांव के मिश्रीलाल आदिवासी मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। उनका मकान सड़क के किनारे ही है। रविवार सुबह उनकी दो बेटियों में छोटी आरती (8) दरवाजे के सामने खेल रही थी। नारीबारी से कोंहड़ार की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने आरती कौ रौंद दिया। जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लाश रख चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ खीरी अनिल राय ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

 तब जाकर चक्काजाम समाप्त हो सका। मां सुशीला देवी का रो रोकर बुरा हाल था। एसओ अनिल राय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर लिख ली गई है। कार्रवाई की जाएगी। चक्काजाम से दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें