फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सिपाहियों से झड़प, हंगामा और फायरिंग

Sun, 20 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के फू लपुर कस्बे में चेकिंग के दौरान पुलिस से झड़प के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने सिपाहियों से धक्कामुक्की और नारेबाजी भी की। इस दौरान अराजकतत्वों ने एक समुदाय का झंडा निकालकर जला दिया और पुलिस पर झंडा जलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच किसी ने हवाई फायर भी किया। सांप्रदायिक बवाल की आशंका पर सीओ, एसडीएमऔर एसओ फूलपुर पहुंचे। कुछ ही देर में एसएसपी, एसपी गंगापार समेत कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। एसएसपी ने सिपाहियों और दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर बातचीत की और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


फूलपुर कस्बे के रहने वाले इलियास कारोबारी हैं। उनक ा बेटा अयाज और शोएब शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं। वे दोनों रविवार को गांव गए थे। वे दोपहर में बाइक से फूलपुर कस्बे आए थे। वहां से घर की ओर जा रहे थे। सिंकदरा में मेला होने के चलते सिकंदरा मोड़ रेलवे फाटक पर दो सिपाही लगे थे। वे मेला की ओर जाने वाले वाहनों को रोक रहे थे। इसी दौरान अयाज और शोएब बाइक लेकर उधर से निकले। वहां तैनात सिपाही कमलेश और संजय ने बाइक सवार छात्रों को रोक लिया। अयाज और शोएब की सिपाहियों से झड़प होने लगी।

 आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। यह सुनकर अयाज और शोएब की तरफ से कई लोग आ गए। वे सिपाहियों से धक्कामुक्की और हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ अराजकतत्वों ने पथराव किया और वहां लगे एक समुदाय के झंडे को निकालकर जला दिया। इस दौरान असलहे से किसी ने फायर भी कर दिया। सांप्रदायिक बवाल की आशंका के चलते एसडीएम फूलपुर राजकुमार द्विवेदी, सीओ फूलपुर एमपी सलोनिया, एसओ फूलपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। कुछ ही देर में कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी केएस इमेनुएल और एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा भी आ गए।
विज्ञापन


एसएसपी ने शोएब व अयाज और दोनों सिपाहियों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने छात्रों के पिता इलियास से उनकी लाइसेंसी राइफल मंगवाई ताकि चेक किया जा सके कि उससे फायर हुआ था या नहीं। इसके बाद इलियास वहां से गायब हो गया और लौटकर थाने नहीं आया। एसएसपी ने चेतावनी दी कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसओ फू लपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान सिपाहियों से झड़प के बाद जबरन झंडा जलाकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें