जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को डीएम संजय कुमार की ओर से आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी गई। उनके मुताबिक एक जनवरी को नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच, चार जनवरी को नाम वापसी, सात जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव के लिए डीएम संजय कुमार ने एडीएम नजूल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति किया है। इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है।