फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने बिशप जानसन स्कूल में फोड़ा बम

Fri, 18 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर पत्थर गिरजाघर के पास स्थित बिशप जानसन स्कूल एंड कॉलेज परिसर में सड़क से ही बाइक सवार लड़के दो बम फेंक कर भाग निकले। धमाके की गूंज सुनकर कॉलेज परिसर में खलबली मच गई। स्कूल प्रशासन के लोग पहुंचे तो मैदान में एक देसी बम भी बरामद हुआ। आशंका है कि किसी ने शरारत वश ऐसा किया है।
विज्ञापन


बिशप जानसन स्कूल कॉलेज के बाहर दोपहर लगभग 12 बजे एक बाइक से दो लड़के आए। चलती बाइक से ही उन्होंने परिसर में दो बम फेंके और भाग निकले। धमाके के बाद परिसर में खलबली मच गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि बगल के मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान खुशी में किसी ने पटाखा फोड़ा है, लेकिन बाद में पता चला कि धमाका गेट नंबर दो के पास हुआ है। धमाके के बाद गेट पर मौजूद गार्ड और स्कूल प्रशासन के लोग भागकर पहुंचे तो मैदान में बम के अवश्ेाष मिले।

 बगल में एक जिंदा बम भी बरामद हुआ। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस ने जिंदा बरामद बम को पानी डाल निष्क्रिय कर दिया। बम में पटाखे का बारूद डालने के बाद सुतली से बांधा गया था। गार्ड ने पूछताछ में बताया कि बाइक सवार लड़कों ने सड़क से परिसर के अंदर कुछ फेंका था। जिसके बाद धमाका हुआ था। गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में बम फेंकने वाले बाइक सवार नजर आ रहे हैं लेकिन दूरी अधिक होने के चलते चेहरा स्पष्ट नहीं है। एसआई राजीव कुमार ने बताया कि आशंका है कि यह किसी शरारती छात्र की करतूत है। उसने अपनी धौंस जमाने के लिए ऐसा किया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें