फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभु’ ने बीमार बच्चे के लिए भेजी दवा, दूध

Tue, 15 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीटर पर मिली सूचना पर एक बार फिर सफर के दौरान रेल यात्री की मदद की। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में सफर कर एक दंपति के 15 माह के बीमार बच्चे के लिए रेल मंत्री ने इटावा स्टेशन पर डॉक्टर भेजा। उसके लिए दवा और दूध की व्यवस्था कराई। बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए टुंडला स्टेशन पर भी यात्री को अटेंड किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को गाड़ी संख्या 14853 वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के बी-1 कोच में बर्थ नंबर एक एवं चार पर वाराणसी के ज्ञानेश्वर कुमार परिवार के साथ गोटन जा रहे थे। इस बीच ज्ञानेश्वर के 15 माह के बच्चे को तेज बुखार और उल्टी होने लगी। बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ने से ज्ञानेश्वर और उनकी पत्नी परेशान हो गए। इस बीच ज्ञानेश्वर ने साथ यात्रा कर रहे सोनू मिश्रा के ट्वीटर एकाउंट से रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट करके बच्चे को बुखार और उल्टी की सूचना देते हुए मदद मांगी। कुछ पल बाद ही रेल मंत्री ने यात्री का पूरा विवरण मांगा और आवश्यक व्यवस्था का आश्वासन दिया। ज्ञानेश्वर ने फिर से ट्वीट कर विवरण दिया और बच्चे के लिए एक लीटर दूध की भी आवश्यकता जताई।

इस बीच ट्रेन इलाहाबाद मंडल से गुजर रही थी, सो रेल मंत्रालय ने एनसीआर के जीएम एवं डीआरएम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। गाड़ी की पोजीशन चेक करने के बाद यात्री को ट्वीट करके इटावा में आवश्यक व्यवस्था की जानकारी भी दी। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक सुबह 8.15 बजे ट्रेन के इटावा स्टेशन पहुंचने पर वाणिज्य निरीक्षण, अन्य रेलकर्मी डॉ.खुशबीर सिंह के साथ मौजूद थे। डॉक्टर ने बच्चे की जांच कर दवाएं एवं दूध उपलब्ध कराया। ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने पर भी यात्री को अटेंड किया गया। रेल मंत्री के सहयोग के लिए ज्ञानेश्वर ने ट्वीट कर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें