फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बच्चों के सामने किया महिला से गैंगरेप

Tue, 15 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पति के जेल में बंद होने की वजह से बच्चों के साथ किसी तरह गुजारा कर रही एक महिला के साथ घर में घुसकर चार लोगों ने बलात्कार किया। हंडिया इलाके की इस घटना में आरोपियों ने बच्चों के सामने मां के साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि महिला को पीटा और धमकी दी कि जान से मार दिया जाएगा। स्थानीय थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी से फरियाद की। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने गैंगरेप की शिकार महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। पुलिस जांच कर रही है कि आरोप रंजिशन तो नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


भदोही के एक दलित परिवार की संगीता (नाम काल्पनिक) हंडिया के भीटी इलाके में बच्चों संग किराए के कमरे में रहती है। उसका पति एक आपराधिक घटना में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है। संगीता का आरोप है कि बारह दिसंबर शनिवार रात करीब आठ बजे मकान मालिक के दो बेटों समेत चार लोग उसके कमरे में घुस आए। उसके दोनों बच्चों को पकड़कर चुप रहने की धमकी दी। फिर बच्चों के सामने ही बारी-बारी से उन चारों ने उसके साथ बलात्कार किया। संगीता के मुताबिक, उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया।

 जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया कि किसी से इस बारे में बताया तो परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा। मनमानी करने के बाद सभी आरोपी घर से निकल गए तो संगीता के बेटे ने फोन से 108 नंबर पर सूचना देकर सरकारी एंबुलेंस बुला ली। महिला को शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। इलाज से हालत में सुधार होने पर उसने पहले थाने में शिकायत की। जब वहां से टरका दिया गया तो महिला ने एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत की।
विज्ञापन


 तब महिला थाने में रम्मन का पूरा भीटी के रामनिहोर बिंद के बेटों भगवानदास बिंद, राम सिंह, राहुल बिंद उर्फ राहुल और भरत के खिलाफ गैंगरेप, धमकी, गालीगलौज, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है कि इस संगीन घटना के पीछे असलियत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें