जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर एक सेल्समैन की मौत हो गई। खबर मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सेल्समैन दोपहर में घर से निकला था। शाहगंज के दोंदीपुर का अबरार खान (60) चौक में एक कपड़ा दुकान पर सेल्समैन की नौक री करता था। वह दोपहर में घर से बिना कुछ बताए निकला था।
शाम तक घर नहीं पहुंचा तो बेटा अफसार और पत्नी परेशान होने लगे। घरवाले अबरार को खोजते हुए जंक्शन पहुंचे। वहां पता चला कि प्लेटफार्म नंबर पर लाइन शाह बाबा की मजार के पास रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े।