फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में 16 से बंटेगी जमीन

Fri, 11 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से फुर्सत मिली तो अफसरों को अब माघ मेले की याद आई। मेले में जमीन आवंटन का काम 16 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा। पहले दिन दंडी बाड़ा और उसके बाद अन्य संस्थानों को जमीन बांटी जाएगी। अंत में अरैल क्षेत्र का नंबर आएगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को अपने हिस्से का काम हर हाल में 30 दिसंबर तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि गंगा नदी पर सभी पांचों पांटूल पुलों का निर्माण 30 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने भी काम समय से पूरा होने का भरोसा दिलाया। डीएम संजय कुमार ने निर्देश दिए कि मार्ग बनाने का काम 25 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए और बिजली विभाग यह सुनिश्चित कर ले कि हर मार्ग पर एलईडी या सीएफएल लाइन की व्यवस्था हो। उन्होंने चकर्ड प्लेटों को मजबूती से जोड़ने और कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा।

प्रमुख मार्गों पर शीघ्र ही प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पानी की पाइप लाइन बिछाने और टेस्टिंग का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने को कहा। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि 25 दिसंबर तक मेले में अस्थायी अस्पतालों, शौचालयों, मूत्रालयों एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कर दी जाए। यह भी कहा कि बिना टैप किए गए नालों का पानी शोधित किए जाने के बाद ही छोड़ा जाए। डीएसओ को राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मेला प्रशासन को जमीन का समतलीकरण और घाटों के विस्तार से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी गंगाराम गुप्ता, मेला अधिकारी हरिओम शर्मा सहित अन्य विभागों के अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें