शहर के सलोर कछार में आबकारी टीम ने छापा मारा। दबिश के दौरान आबकारी ने दर्जनों सुलगती भट्ठियों को तोड़ दिया। छापेमारी से इलाके में खलबली मच गई। शराब बना रहे लोग भाग निकले। आबकारी अधिनियम के तहत नौ के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
आबकारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुनील यादव, आरबी सिंह, नीरज द्विवेदी, अमित मिश्र और राममोहन के नेतृत्व में सोमवार को सलोरी कछार में छापेमारी की गई। कछारी इलाके में दर्जनों कच्ची शराब की भट्टियां सुलग रही थी। दबिश के चलते शराब बना रहे लोग गंगा नदी पारकर भाग निकले। आबकारी टीम ने 8 कुंतल लहन को नष्ट किया। दर्जनों भट्यिों को तोड़ा और 110 लीटर कच्ची शराब बरामद किया।