फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफ ाई के बहाने साफ किए लाखों के गहने

Tue, 08 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कौंधियारा और सरायइनायत इलाके में शातिरों ने सफाई के बहाने लगभग तीन लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार दोपहर बाइक से पहुंचे टप्पेबाजों ने घर में अकेली महिलाओं को आभूषण साफ करने वाला बताया था। जेवर देकर महिलाएं घर अंदर गरम पानी लेने गई तो टप्पेबाज जेवर लेकर फरार हो गए। महिलाओं को जब ठगी का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी। सरायइनायत और कौंधियारा पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहली घटना कौंधियारा के जारी बाजार में लोटार रोड के रहने वाले श्यामबाबू गुप्ता कारोबारी हैं। उनका जारी में विकास के नाम से मेडिकल स्टोर है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्लेटी रंग की अपाचे बाइक से दो युवक श्यामबाबू के घर पहुंचे। उनकी पत्नी नीलम से बताया कि वे पुराने जेवर साफ कर सकते हैं। नीलम ने पायल उतार कर दिया तो बदमाशों ने साफ कर वापस कर दिया। इसके बाद सोने के गहने भी साफ करवाने के लिए कहा। इस पर नीलम ने मंगलसूत्र, झुमका समेत लगभग सवा लाख रुपये के जेवर ले आईं। एक युवक ने गरम पानी मंगाया। इसी बीच शातिर आभूषण लेकर भाग निकले। पांच मिनट बाद नीलम पानी लेकर आई तो देखा कि दोनों गायब हैं।

पड़ोस में जाकर पूछा तो वहां भी दोनों युवक नहीं दिखे। तब नीलम ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहीं सरायइनायत के जमुनीपुर गांव के ज्ञानेश त्रिपाठी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मंगलवार दोपहर उनके घर पर बाइक से दो युवक पहुंचे। युवकों ने बताया कि वे जेवर साफ करने वाले हैं। इसके बाद ज्ञानेश की पत्नी ने झुमका, चेन, बाली समेत लगभग पौने दो लाख का जेवर लाकर युवकों को दे दिया। ज्ञानेश की पत्नी अंदर गरम पानी लेने चली गई तो ठग जेवर भाग निकले। ज्ञानेश ने घटना की सूचना सरायइनायत थाने को दी। पुलिस तहरीर लेकर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें