फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में संतों, श्रद्धालुओं का हो जीवन बीमा

Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेले की तरह माघ मेले में भी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं संतों का जीवन बीमा किया जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। यह मांग अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के संतों ने की है। इस संबंध में उन्होंने मेला प्रशासन को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। संतों ने प्रधानमंत्री बीमा योजना का हवाला दिया। कहा कि  कल्पवासियों एवं संत महात्माओं को समायोजित किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि सिर्फ बारह रुपए के प्रीमियम वाली इस योजना से मेला प्रशासन पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मेलाधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा है कि कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं, संतों और उनके शिविरों को सुरक्षा प्रदान की जाती है। माघ मेले में आने वालों को इस सुविधा से अभी तक वंचित रखा गया है। हमारी मांग है कि इस बार माघ मेले में आने वाले लोगों को जीवन बीमा की सुरक्षा दी जाए। उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ न किया जाए। साथ ही शिविर और सामान का भी बीमा कराने की मांग की है। प्रीमियम की राशि का भुगतान शिविर लगाने वाली संस्था से कराए जाने का सुझाव दिया है। दंडी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य कुशमुनि के मुताबिक माघ मेला में जीवन बीमा सुरक्षा मुहैया होने से संत और श्रद्धालु मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें