फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो से चोरी करने पहुंचे बदमाशों को फायर कर खदेड़ा

Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुनापार में करछना के बरदहा-जगौती मोड़ पर स्कार्पियो से मोबाइल दुकान में चोरी करने पहुंचे बदमाशों को मकान मालिक ने फायर कर खदेड़ लिया। फायरिंग के बाद दहशत में बदमाश गाड़ी से भाग निकले। सूचना पर करछना पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करछना के जगौती गांव के चंद्रशेखर सिंह बरदहा-जगौती मोड़ पर मोबाइल की दुकान है। चंद्रशेखर ने रामबाबू द्विवेदी के घर में दुकान किराए पर ली है। बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर दुकान बंद कर घर चले गए। रात लगभग साढ़े 12 बजे आधा दर्जन बदमाश स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे। दुकान का शटर तोड़कर सामान स्कार्पियो में रखने लगे। यह देखकर मकान मालिक की नींद खुल गई। रामबाबू ने बाहर खटपट की आवाज सुनकर तो शक हुआ।

उन्हें लगा कि चंद्रशेखर ने इतनी रात में दुकान पर क्या करने आए हैं। शक होने पर उन्होंने आवाज भी दी लेकिन जवाब नहीं मिला। शक होने पर रामबाबू लाइसेंसी असलहा लेकर छत पर चढ़ गए और हवाई फायर कर दिए। फायरिंग के बाद बदमाश दहशत में आ गए। बदमाश सामान छोड़कर स्कार्पियो से भाग निक ले। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। सूचना पाकर चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंच गए। करछना पुलिस तहरीर लेकर बदमाशों का पता लगा रही है। चर्चा है कि फायरिंग में एक बदमाश को गोली भी लगी है। मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे यह बात स्पष्ट हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें