फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिसंबर को संसद का घेराव करेंगे पत्रकार

Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारों पर हमला, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ सात दिसंबर को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर संसद का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में देशभर से पत्रकार जुटेंगे।
विज्ञापन

एनयूजे(आई) के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित ने बताया कि संसद के समक्ष पत्रकारों के प्रस्तावित प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोकतंत्र के प्रहरी कहे जाने वाले मीडिया कर्मियों के सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के प्रति केंद्र व राज्य सरकार विधिक उपाय करें। सरकार पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा की स्थायी नीति बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया काउंसिल व मीडिया आयोग के गठन तथा पत्रकारों के आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने की मांग प्रमुख रहेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें