फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की आंख मिचौली, मौसम ने दी ठंड की गोली

Wed, 02 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बादलों के चक्रव्यूह में फंसा सूरज बुधवार को दिन भर लुका-छिपी के पोज देता रहा। सूरज को बादलों पीछे छिपा देख ठंड ने पछुआ की शह पर अपना डोज बढ़ाकर लोगों को अहसास कराया कि दिसंबर का पहला सप्ताह चल रहा है। मौसम का मिजाज मंगलवार की तरह ही रहा। हालांकि रात की तरह बारिश नहीं हुई लेकिन हल्की बूंदाबांदी दिन में कई बार हुई।
विज्ञापन


 दिन का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन का तापमान मंगलवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। हालांकि बादलों के छाए रहने से रात के तापमान मेें 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को रात का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक शहर का मौसम अभी ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पहले पूरब और अब पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते शहर का मौसम ऐसा हुआ है। पश्चिमी हवाओं का दबाव अभी बना हुआ है। पूरब की हवाएं भी बनी हुई हैं। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएस ओझा ने कहा कि मौसम अभी दो-तीन दिनों तक ऐसे ही रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी हवाओं के चलते शहर में ठंड भी बढ़ गई है। बुधवार को शहरियों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए और दिन में भी वे गर्म कपड़ों में ही नजर आए। रात में लोगों ने गलन भी महसूस की।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में कमी आने के साथ ही न्यूनतम आर्द्रता भी बुधवार के मुकाबले आठ फीसदी अधिक दर्ज की गई। आर्र्दता 52 फीसदी रिकार्ड की गई। हालांकि अधिकतम आर्द्रता में तीन अंकों की कमी आई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें