फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रक से टकराई मिनी ट्रक, चालक की मौत

Mon, 30 Nov 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया के वासुपुर गांव के सामने रविवार भोर में मिनी ट्रक का चालक हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चालक  की मौके पर ही मौत हो गई। हंडिया पुलिस को केबिन काटकर चालक का शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएल से चालक की शिनाख्त के बाद उसके घरवालों को खबर मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कौशांबी के जलालपुर घोसी का मनोज केसरवानी (35) ट्रक चालक था। वह मिनी ट्रक लेकर झारखंड गया था। शनिवार रात वह झारखंड से टमाटर लादकर मुंडेरा सब्जी मंडी के लिए चला। रविवार भोर में वह हंडिया के वासुपुर गांव के सामने पहुंचा था कि मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। रफ्तार में होने के चलते टक्कर के बाद मिनी ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। हंडिया पुलिस ने किसी तरह चालक के शव को बाहर निकाला। डीएल से पहचान के बाद उसके घरवालों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें