फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊआइमा में आचार संहिता उल्लंघन में छह गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गंगापार के मऊआइमा इलाके में तीसरे चरण में चुनाव होना है। जिसके चलते प्रत्याशियों का प्रचार जोरों पर है। रविवार को मऊआइमा पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाकर छह लोगों को आचार संहिता उल्लंघन में पकड़ लिया। उनके खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। एसओ मऊआइमा विजय प्रताप के नेतृत्व में कई गांवों में भ्रमण कर जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स को उतारा गया। इस दौरान प्रचार में लगे एक वाहन को पकड़कर पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें