फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारियों को समझें युवा

Sun, 29 Nov 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को ‘मानव अधिकार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने छात्राओं को जिम्मेदारियों को समझने और उसे निभाने की अपील की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.सत्यनारायण ने मानव अधिकारों की दशा-दिशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक हम दूसरों के अधिकार और सम्मान को सुरक्षित नहीं रखेंगे, उन्हें वह सम्मान नहीं देंगे जो हमे देना चाहिए, तब तक दूसरों से भी हमें यह आशा नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की दुर्दशा स्त्रियों की विवशता सोचनीय है।
विज्ञापन


गरीब अशिक्षित लड़के-लड़कियों की दशा में सुधार लाना बहुत जरूरी है। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जो मानव अधिकारों के प्रति हमें जागरूक करती है। प्राचार्य डॉ.रेहाना तारिक ने भी छात्राओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान देने की नसीहत दी। डॉ. देश रतन चौधरी ने मानव अधिकार के बेसिक नियमों की चर्चा की। मैनेजर तजीन एहसानउल्ला ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. युसुफा नफीस ने कार्यशाला की गतिविधियों की जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. सबीहा आज़मी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें