सड़क पर मिले एक दिन के नवजात की बुधवार को चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्नलगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि दो दिन पहले झूंसी के राजेंद्र सिंह को बच्चे का शव सड़क पर मिला था।
मंगलवार को वह बच्चे को चिल्ड्रेन अस्पताल में दाखिल करा के चले गए। उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी नहीं नोट कराया। बुधवार रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चा काफी कमजोर था। आखिर राजेंद्र को वह बच्चा कहां मिला और किसका था। अस्पताल पहुंचाने वाला शख्स गायब क्यों हो गया। इस बात को लेकर पुलिस भी परेशान है।