फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने छापे में पकड़ा नकली शराब

Fri, 27 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को देखते हुए आबकारी टीम ने बृहस्पतिवार को पूरे दिन ताबड़तोड़ छापेमारी की। धूमनगंज के झलवा, कोटवा, तलरी, मुबारकपुर समेत कई गांवों में दबिश देकर कच्ची शराब बरामद किया और कई कुंतल लहन नष्ट किया। वहीं नवाबगंज के मंसूराबाद इलाके में रात में दबिश देकर एक  सरकारी दुकान से नकली होलोग्राम लगी शराब की बोतले बरामद किया।
विज्ञापन


आबकारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, नीरज द्विवेदी, आरबी सिंह, सुनील यादव और एसआई देविका शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई। सुबह जैसे ही आबकारी दस्ता गांव में घुसा। शराब तस्करों में खलबली मच गई। शराब बनाने के कारोबार में लिप्त लोग सुलगती भट्ठियां छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान 154 लीटर कच्ची शराब, 10 कुंतल लहन नष्ट किया गया।

आबकारी सिपाहियों ने 15 जलती हुई भट्ठियों को तोड़ दिया। छापेमारी की कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। आबकारी अधिनियम के तहत छह मुकदमे में भी दर्ज हुए हैं। वहीं रात में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, नीरज द्विवेदी और एसआई देविका शुक्ला के नेतृत्व में नवाबगंज के मंसूराबाद इलाके में शशि प्रभा की दुकान पर छापा मारा गया। वह 105 नकली होलोग्राम वाली शराब की बोतल बरामद किया। टीम ने सेल्समैन से कड़ाई से पूछताछ की तो 770 बोतल नकली होलोग्राम वाली शराब की बोतल बरामद हुई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि दुक ान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें