फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करने पर महिला ने किया हंगामा

Thu, 26 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 अलोपीबाग में अतिक्रमण कर बनाया गया धार्मिक स्थल में बृहस्पतिवार को तोड़-फोड़ की गई। इससे धार्मिक स्थल में रहने वाली महिला ने खूब हंगामा किया और मार्ग पर ईंट बिछाकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर किसी तरह हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


अलोपीबाग में धार्मिक स्थल को अतिक्रमण करके बनाया गया था। इसकी लगातार शिकायत की जा रही थी। इससे आने-जाने वालों को परेशानी भी हो रही थी। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण ध्वस्त करने वाला दस्ता पहुंचा और धार्मिक स्थल पर तोड़-फोड़ कर दी। इससे धार्मिक स्थल में रहने वाली महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसने सड़क पर ईंट बिछाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसने महिला को समझाकर जाम हटवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें