फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद मिली नवजात बच्ची, खलबली

Sat, 21 Nov 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बड़ोखर / नैनी (ब्यूरो)। कोरांव के खाड़ा गांव के पास एक पुलिया के नीचे शुक्रवार को बोरी में नवजात जिंदा बच्ची मिलने की खबर से खलबली मच गयी। बड़ोखर के खाड़ा गांव के पास पुलिया के नीचे बोरे में भरकर एक नवजात बच्ची को किसी ने फेंक दिया था। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण उधर से निकले तो बोरे को देखकर लोगों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद बच्ची के मिलने की सूचना गांव तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना के मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पहले तो ग्रामीणों ने बोरे को खोलने का प्रयास किया लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। काफी देर के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए बच्ची को बोरी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर जाने लगी। ग्रामीणों में गांव की रहने वाली एक महिला अर्चना देवी पत्नी कमल कुमार बच्ची को पालने के लिये मांग करने लगे। काफी देर तक महिला बच्ची को पाने के लिये परेशान रही। कुछ देर के बाद पुलिस ने बच्ची को महिला के हाथों सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें