फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का काफिला रोकने, सांसदों की गिरफ्तारी पर भड़की भाजपा

Fri, 20 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद आ रहे गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को बीच रास्ते रोक लेने और फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य एवं कौशांबी सांसद वीरेंद्र सोनकर की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता भड़क गए। शहर में तमाम स्थानों पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कहा कि पार्टी प्रदेश सरकार के इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इविवि छात्रसंघ की ओर से शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था, लेकिन जिला प्रशासन एवं पुलिस ने एक दिन पहले ही उनके आने पर रोक लगा दी। शुक्रवार को इलाहाबाद आ रहे गोरखपुर के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को पुलिस ने औराई में रोक दिया। इसके बाद वह काफिले समेत मिर्जापुर की ओर चले गए। मिर्जापुर से भी उन्हें इलाहाबाद नहीं जाने दिया गया। फिर वह समर्थकों के साथ वापस औराई आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

इस बीच फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्य, कौशांबी के सांसद वीरेंद्र सोनकर और भाजपा नेता सुबोध सिंह छात्रसंघ भवन जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। योगी को रोके जाने एवं दो सांसद की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। मेडिकल चौराहे के पास भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष नन्हू पंडित के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंक कर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मोनु गुप्ता एवं जिला संयोजक राजेश केसरवानी के नेतृत्व में चंद्रलोक सिनेमा चौराहे पर पार्टी नेताओं ने सीएम का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पार्षद सत्येेंद्र चोपड़ा, गणेश केसरवानी, लल्लू लाल आदि मौजूद रहे। उधर, महाराणा प्रताप चौराहे पर भाजपा के नीरत तिवारी ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का संयुक्त पुतला समर्थकों के साथ फूंका। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, शशांक त्रिपाठी, विजय मिश्र, प्रवीण मालवीय, नर सिंह, डॉ.श्याम प्रकाश द्विवेदी ने भी केशव और वीरेंद्र सोनकर की गिरफ्तारी की निंदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें