फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Nov 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। बुधवार रात हंडिया इलाके के बगहा रेलवे क्रासिंग के पास मोपेड सवार रमाशंकर यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था तभी पीछे से फायर कर उसे मार डाला गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घटना का पता चला। देर रात परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि अभी कातिलों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


कुसारी गांव हंडिया के कल्लूराम यादव का निधन हो चुका है। उनके चार बेटों में दूसरे नंबर के रमाशंकर यादव (35) ने गांव के पास बगहा रेलवे क्रासिंग के बगल में चाय-पान की दुकान खोल रखी थी। उस दुकान के जरिए ही वह पत्नी और बेटे के साथ गुजारा करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद मोपेड पर घर के लिए रवाना हुआ। मगर कुछ ही दूर जाने पर उस पर हमला हुआ। उस पर पीछे से फायरिंग की गई।

 गोली लगने पर वह मोपेड समेत सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर आए तो सड़क पर लहूलुहान रमाशंकर को पड़ा देख स्तब्ध रह गए। उसकी मौत हो चुकी थी। हल्ला मचा तो वहां गांव के लोग जुट गए। रमाशंकर के परिवार के लोग भी आए। वे शव देखकर रोने-कलपने लगे। कुछ देर में हंडिया थाना प्रभारी आरके सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क से उठाकर थाने पहुंचाया। वहां शव को सील किया गया।
विज्ञापन


 परिवार के लोग भी थाने आ गए। पुलिस को पता चला कि रमाशंकर पर कुछ महीने पहले भी फायर किया गया था मगर तब वह बच गया अबकी उसे घातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों से बातचीत में मिली जानकारी के आधार पर कातिलों को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें