फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरहना में बदमाशों ने की एटीएम लूटने की कोशिश

Thu, 19 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के बैरहना इलाके में बदमाशों ने मंगलवार रात यूनियन बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने बूथ में घुसकर एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। उसे नुकसान भी पहुंचाया और कैमरा भी नोंच लिया मगर वे पैसे नहीं निकाल सके। बुधवार सुबह किसी ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा तो कीडगंज थाने में सूचना दी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को बुलाकर जांच की तो पता चला कि पैसे नहीं चोरी हुए हैं। मगर एटीएम में इस घटना ने सुरक्षा की पोल खोल दी है। पुलिस के बार-बार हिदायत के बावजूद एटीएम और बैंक में सुरक्षाकर्मी नहीं तैनात किए गए।
विज्ञापन


बैरहना में पुरानी रेलवे क्रासिंग से कीडगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर मुड़ते ही यूनियन बैंक का एटीएम है। बुधवार सुबह करीब दस बजे कीडगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एटीएम में तोड़फोड़ की गई है। खबर पाकर एसओ उमेश कुमार और चौकी प्रभारी बैरहना सतीश कुमार राय वहां पहुंच गए। एटीएम के निरीक्षण में पता चला कि बूथ में एटीएम के पीछे लगा कैमरा गायब है। एटीएम और पिछले कमरे में रखी मशीनों के बीच के तार कटे थे। एटीएम के भी कवर ढीले थे जिससे साफ है कि उन्हें खोलने की पूरी कोशिश की गई थी।

पुलिस से खबर पाकर आए यूनियन बैंक के अधिकारियों ने कहा कि एटीएम से पैसा चोरी नहीं गया है। बदमाश एटीएम को खोलकर नगदी लूटने में सफल नहीं हो सके। थानाध्यक्ष ने एटीएम बूथ की सुरक्षा में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। पहले भी कई एटीएम और बैंक में सुरक्षा में उदासीनता से ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अधिकारियों ने कई बार हिदायत दी कि बैंक और एटीएम की हिफाजत के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें