फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी में डेयरी संचालक के सीने में मारी गोली

Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी। शहर से सटे नैनी इलाके के डांडी में सोमवार शाम किराने की दुकान चलाने वाली महिला से हंसी-मजाक के चक्कर में संगीन घटना हो गई। महिला के पड़ोसी शख्स ने मजाक कर रहे दूसरे दुकानदार को टोका तो उनके बीच झगड़ा हो गया। फिर गालीगलौज के बीच विरोध करने वाले व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर दुकानदार पर फायर कर दिया लेकिन गोली जा धंसी बीच-बचाव कर रहे डेयरी संचालक राजकुमार के सीने में। उसे फौरन शहर में निजी अस्पताल लाया गया। नैनी पुलिस के साथ एसपी यमुनापार और सीओ करछना वहां पहुंच गए। अब पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मालवीय नगर में रहने वाली सविता मिश्रा ने नैनी के डांडी में किराने की दुकान खोल रखी है। बगल में गुड्डू गुप्ता ने चाय-पान की दुकान लगाता है। सोमवार शाम करीब चार बजे गुड्डू और सविता आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी वहां मालवीय नगर में सविता के पड़ोस में रहने वाला आकाश पंडा आ गया। उसने गुड्डू को सविता से मजाकिया लहजे में बात करने पर टोका तो उन दोनों के बीच कहासुनी होेने लगी। झड़प के बाद नौबत हाथापाई और गालीगलौज तक जा पहुंची। वहीं कुछ दूर पर रहने वाले डेयरी संचालक राजकुमार पाल ने आकर बीच-बचाव का प्रयास किया। मगर तैश में आकाश पंडा ने पिस्टल निकाल गुड्डू पर फायर कर दिया।

दुर्योग से गोली झगड़ा शांत करने की कोशिश कर रहे राजकुमार (34) के सीने के पास जा धंसी। फायरिंग और राजकुमार को गोली लगने पर खलबली मच गई। आकाश पिस्टल लेकर भाग गया। राजकुमार के परिजन आ गए। उसे शहर में निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। उधर, नैनी पुलिस के साथ एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा और सीओ ब्रजनंदन राय भी घटनास्थल पर आ गए। सीओ ने बताया कि अस्पताल में राजकुमार की हालत स्थिर बनी है। गोली मारकर भागे आरोपी आकाश पंडा की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें