फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े गृहकर के खिलाफ शहरी एकजुट, कल नगर निगम का घेराव

Thu, 03 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक भवनों के बढ़े गृहकर को लेकर लगातार विरोध जारी है। पार्षद, व्यापारिक और सामाजिक संगठन इसके खिलाफ चार मार्च को नगर निगम का घेराव करेंगे। इसके लिए प्रयाग व्यापार मंडल की बैठक में इसके लिए रणनीति बनाई गई। जनहित संघर्ष समिति इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को जनाक्रोश यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन

प्रयाग व्यापार मंडल की बुधवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में चार मार्च होने वाले घेराव की रणनीति बनी। अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि सुबह 11 बजे व्यापारी, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, डॉक्टर्स आदि जुलूस की शक्ल में नगर निगम पहुंचेंगे। महामंत्री सुहेल अहमद, महमूद अहमद खां, मोहम्मद कादिर आदि ने बड़ी संख्या में लोगों से घेराव में शामिल होने की अपील की। बैठक में उमेश केसरवानी, अरुण केसरवानी, अखिलेश सिंह, शिव शंकर सिंह, राणा चावला आदि शामिल थे। 
उधर, जनहित संघर्ष समिति एवं गल्ला तिलहन व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में तय हुआ कि बढ़े टैक्स के विरोध में तीन मार्च को दिन में दो बजे मुट्ठीगंज छोटा चौराहा से जनाक्रोश यात्रा निकाली जाएगी जो मुट्ठीगंज, रामभवन चौराहा होकर चौक जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सतीश चंद्र केसरवानी एवं संचालन प्रमिल केसरवानी ने किया। इसमें बादल केसरवानी, संतोष अग्रहरि, गोपाल बाबू, राजेश केसरवानी आदि शामिल थे। सपा नेता एवं पूर्व पार्षद विजय वैश्य ने बढ़े गृहकर की निंदा करते हुए व्यापारियों से अपने क्षेत्रों में जन-जागरण अभियान चलाकर चार मार्च को प्रस्तावित धरने में शामिल होने की अपील की। उधर, पार्षद शिव सेवक सिंह का कहना है कि उन्होंने पुरानी दर एवं पुराने नियम के तहत मिले बिल को जमा किया लेकिन बाद में नई नियमावली एवं सर्वे के आधार पर बिल दो बार प्राप्त हुआ, जो अब तक नहीं जमा किया। बढ़े गृहकर का विरोध लगातार जारी है। हालांकि उन्होंने बढ़े टैक्स में संशोधन के लिए आपत्ति फॉर्म भी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें