फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट जनता से छलावा

Tue, 01 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट 2016-17 को लेकर राजनीतिक दलों एवं जनसंगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के बजट पर कांग्रेसियों ने कड़ी आलोचना की। जनसंगठनों ने कहा यह आम आदमी की उम्मीदों वाला बजट नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दूबे की अगुवाई में सुभाष चौराहे पर अर्धनग्न अवस्था में थाली पीटकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि यह बजट पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन


 कांग्रेसी नेता किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी और यशवीर सिंह यादव ने कहा कि यह बजट वर्तमान चुनौतियों से मुकाबला करने में पूरी तरह से असफल है। जन संघर्ष मोर्चा (जसमो) ने इसे रोजगार सृजन और महंगाई कम करने में असफल वाला बताया। कहा कि इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने इसे निराशाओं वाला बजट बताया। इसी तरह पार्षद विजय वैष्य, डिस्ट्रीब्यूटर्स एंड ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी ने कुछ मामलों में बेहतर और कुछ मामलों में जनता के लिए ठीक नहीं बताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें