फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रमुग्ध करती रहीं कान्हा की लीलाएं

Sun, 06 Sep 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, फायर बिग्रेड आदि में आकर्षक झांकी सजाई गई। पुलिस लाइन की झांकियों में जहां एक ओर कारागार मथुरा था वहीं दूसरी ओर नंद गांव बनाया गया था। झांकी में कैलाशपुरी, गोवर्द्धन पर्वत, कालियानाग मर्दन, चीरहरण, सुदामा के पगपखरना, पूतना वध के अतिरिक्त श्रवण कुमार और स्वामी विवेकानंद आदि को दर्शाया गया था।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में एनसीजेडसीसी के कलाकारों ने बिरहा, भजन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से लुभाया। कार्यक्रम में एसएसपी के. सुनील इमैनुएल, एएसपी सचिन्द्र पटेल, एसपी प्रोटोकाल नीरज पांडेय, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्रा, एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव सहित आरआई रामप्रवेश राय, विनोद कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।  झांकी देखने के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।

टैगोर टाउन रेसीडेंट्स कौंसिल की ओर से टैगोर टाउन स्थित वंशी भवन, लूकरगंज स्थित कृष्णा भवन में, मुंशी रामप्रसाद की बगिया, छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति की ओर से चकनिरातुल में आकर्षक झांकी सजाई गई। बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर स्थित सी.सी गली में जन्माष्टमी की धूम रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला समिति की ओर करैलाबाग में लोकनृत्य, लाइट एवं साउंड के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन


श्रीशनि परिवार सेवा समिति की ओर से शनिवार को अतरसुइया स्थित शनिधाम मंदिर में शनिवासरीय जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिदेव का विशेष पूजन अर्चन किया गया। पीठाधीश्वर पराग जी की अगुवाई में शनिदेव का जलाभिषेक, तैलाभिषेक हुआ। महाआरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग स्थित नवग्रह मंदिर में, कुंज बिहारी लाल अग्रवाल ट्रस्ट समिति की ओर से रामबाग स्थित कुंजबिहारी लाल अग्रवाल अतिथि भवन, चौक गंगा दास स्थित राधारमण मंदिर, श्री कृष्ण शिक्षा एवं संस्कृति प्रचारिणी सभा की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें