फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति आवास पर शिक्षक का हंगामा

Sat, 27 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कु लपति प्रो.रतन लाल हंगलू के एमएनएनआईटी परिसर स्थित आवास पर शुक्रवार रात एक शिक्षक ने आधा दर्जन युवकों के साथ हंगामा कर दिया। कुलपति से मिलने पहुंचे शिक्षक डॉ.डीसी लाल को गार्डों ने रोका तो वे भिड़ गए। कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुलपति आवास पर हंगामे की सूचना पर दर्जनों की संख्या में गार्ड पहुंच गए। तब शिक्षक नरम पड़े। गार्डों की तरफ से दी गई तहरीर चीफ प्रॉक्टर ने शिवकुटी थाने में दी है। शिवकुटी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इविवि के कुलपति प्रो. हंगलू शुक्रवार रात एमएनएनआईटी परिसर स्थित अपने आवास पर पहुंचेे। उनके पीछे से  विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ.डीसी लाल आधा दर्जन युवकों के साथ कुलपति से मिलने वहां पहुंच गए। कुलपति आवास पर तैनात गार्डों ने शिक्षक को बताया कि अभी कुलपति जी किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। यह सुनते ही शिक्षक भड़क गए। वह जबरन कुलपति आवास में घुसने लगे तो गार्डों ने रोका। इस पर गार्डों ने उनकी धक्कामुक्की होने लगी। मामला बढ़ा तो शोरगुल सुनकर कई गार्ड भागकर कुलपति आवास पर पहुंच गए। गार्डों की संख्या अधिक देख शिक्षक और उनके साथ आए लोग ठंडे पड़ गए। सूचना पाकर विवि के चीफ प्रॉक्टर एनके शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गार्डों की तरफ से शिक्षक डीसी लाल के खिलाफ मिली तहरीर शिवकुटी थाने में दी है। इस मामले से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एससीएसटी सेल को भी अवगत कराया गया है। शिवकुटी थाने के प्रभारी एसओ आरके चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें