फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुरंगी विधाओं के संगम से समृद्ध होगा मेहता प्रेक्षागृह

Sat, 27 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति का मेहता प्रेक्षागृह बहुरंगी विधाओं के संगम से समृद्ध होगा। शनिवार को समिति का दीक्षांत समारोह होगा जबकि पहली मार्च से अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इसमें देश भर से तकरीबन 650 प्रतिभागी मेहता प्रेक्षागृह के मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इसमें गायन, वादन और नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सचिव अरुण कुमार ने समारोह की खूबियां बताईं।

 प्रत्येक विशिष्ट वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार पाने वाले प्रतियोगी को अन्य पुरस्कारों के अलावा 9001 एवं 6001 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अबकी 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए गोल्डेन ग्रुप आयोजित किया जाएगा।।
कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण के मुताबिक अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 13 से 17 मार्च तक होगा। देश भर के जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 13 मार्च को पं.तरुण भट्टाचार्या के संतूर और पं.प्रवीण गोडखिंडी के बासुंरी वादन की युगल प्रस्तुति होगी। वहीं श्रेया भट्टाचार्या कथक की प्रस्तुतियां देंगी। सम्मेलन में स्थानीय कलाकारों को प्रस्तुतियों का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें