फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बर्दाश्त करेंगे बढ़ा गृहकर

Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 व्यावसायिक भवनों के बढ़े गृहकर को लेकर पार्षदों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। इसके विरोध में भाजपा पार्षदों ने बुधवार को दारागंज निराला चौराहा पर मौन उपवास रखा। उधर, निगम के कार्यकारिणी कक्ष में पार्षदों और आम नागरिकों की बैठक में गृहकर के मामलेे में नगर आयुक्त की ओर से दी गई सफाई की निंदा की गई।
विज्ञापन


दारागंज में मौन उपवास के बाद हुई सभा में संयोजक पार्षद गणेश केसरवानी ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त बढ़ा टैक्स कम करने के बजाए कुतर्क कर रहे हैं। निगम प्रशासन आपत्तियों का निस्तारण किए बगैर टैक्स की मांग कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उपवास में पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, अवधेश गुप्ता, राजेश केसरवानी, संजय गुप्ता, बबलू सोनकर, चंद्रभूषण सिंह, सत्यजीत सिंह, भरत निषाद, तीर्थराज सिंह आदि शामिल थे। निगम में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया। बैठक में मौजूद उद्योगपति अजय मेहरोत्रा ने बढ़े टैक्स पर सवाल खड़े किए और यह भी पूछा कि क्या किसी अन्य निगम में भी ऐसा हो रहा है? आरोप लगाया कि नगर आयुक्त ऐसा करके मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री की साख गिराने का काम कर रहे हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर आयुक्त को हटाने की मांग की गई। इसमें पार्षद अतहर रजा लाडले, रमेश मिश्रा, अमित सिंह, अभय यादव, विजय पुर्सवानी, दिलीप यादव, दीपेश यादव, आनंद सिंह, राजू कुमार, हिमांशु, नीलम रावत आदि मौजूद थीं। दूसरी ओर पार्षद सतीश केसरवानी ने बढ़े टैक्स का विरोध करते हुए महापौर और नगर आयुक्त पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें