फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वित्तीय वर्ष से इलाहाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इले‌‌क्ट्र‌िक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद से मुंबई केबीच इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन का संचालन अगले वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। मोदी सरकार के निर्देश के बाद केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) ने इस रूट के इलाहाबाद-इटारसी रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम तेजी से शुरू कर दिया है। कोर का दावा है कि  इस रूट पर वित्तीय वर्ष 2017-2018 में इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस व्यवस्था से मुंबई पहुंचने वाली ट्रेनों के समय में सुधार भी आएगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद-मुंबई रूट देश के प्रमुख रेलमार्गों में शामिल है। इस रूट के इटारसी-मुंबई का काफी पहले ही विद्युतीकरण का कार्य कोर द्वारा किया जा चुका है। अब कोर का जोर इटारसी-इलाहाबाद रेलखंड के विद्युतीकरण पर है। चरणबद्ध तरीके से कोर ने इस रेलखंड के विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है। इस रूट पर इलाहाबाद-मानिकपुर, मानिकपुर-सतना, सतना-जबलपुर, जबलपुर-पिपरिया, पिपरिया-इटारसी सेक्शन पर कोर ने विद्युतीकरण का काम शुरू किया है।

कोर के महाप्रबंधक महेश मंगल की माने तो अगले वित्तीय वर्ष में यह काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रेलखंड पर विद्युतीकरण जल्द से जल्द हो इसके लिए संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनें यह दूरी तय करने में  22 से 24 घंटे का वक्त लेती हैं। इलाहाबाद-इटारसी रूट के विद्युतीकरण के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों के समय में खासा सुधार आएगा। इतना ही नहीं रेलवे विद्युतीकरण होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें