prayagraj news : Dr. Reeta Bahuguna Joshi
- फोटो : prayagraj
पिछले 4 दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना संक्रमित तकलीफ की शिकायत के बाद बुधवार देर रात उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी की ब्लड प्रेशर, कोविड-19 समेत कई जांच की गई हैं। वहीं, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।