इलाहाबाद संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी पत्नी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद संसदीय सीट से वर्तमान सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, डाॅ. एलएस ओझा, रईस शुक्ला, राकेश शुक्ला, अभिलाषा गुप्ता नंदी, नीलम करवरिया, डाॅ. भगवत पांडेय आदि टिकट के संभावित दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से सियासी गलियारे में नीरज त्रिपाठी का नाम भी सामने आया। चर्चा यह भी है कि बीते दिनों दिल्ली में हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी नीरज त्रिपाठी के नाम की पैरवी की। फिलहाल पार्टी नेतृत्व ने नीरज पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया है।
इसी तरह फूलपुर लोकसभा से वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल के साथ विधायक प्रवीण पटेल का नाम शुरू से ही चल रहा है। पिछले सप्ताह ही तकरीबन यह तय हो चुका था कि पार्टी कुर्मी बाहुल्य सीट से केशरी या प्रवीण में से किसी एक को टिकट देगी। खास बात यह है कि दोनों ही नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भी कहे जाते हैं। फिलहाल इन दोनों नेताओं में बाजी अंत में प्रवीण पटेल ने ही मारी।
इलाहाबाद संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपनी बेटी और पत्नी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
केशरी देवी के नाम है फूलपुर में सर्वाधिक वोट पाने का रिकाॅर्ड
फूलपुर में अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं उसमें सर्वाधिक मत पाने का रिकाॅर्ड वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल के पास ही है। उसके पहले यह रिकाॅर्ड डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम था। 2014 के चुनाव में पहली बार केशव मौर्य ने पांच लाख का आंकड़ा पार करते हुए तीन लाख से ज्यादा मतों से सपा प्रत्याशी धर्मराज पटेल को शिकस्त दी थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल ने 5.44 लाख मत हासिल किए। उनके मुकाबले केशव को वर्ष 2014 में 5.03 लाख ही मत मिले थे।