फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी कालेजों के सामने छेड़खानी, चेन स्नैचिंग

Tue, 23 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के दावे को अगर सही माने तो शहर में अब लड़कियों से छेड़खानी, चेन स्नैचिंग या अपहरण जैसी वारदातें नहीं होंगी। एसएसपी केएस इमैन्युअल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि पुलिस ने छेड़खानी जैसे अपराध को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। लड़कियों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल खुलने से लेकर बंद होने तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई गई है जिस पर काम किया जाएगा ताकि अपराध रुक सके।
विज्ञापन

छात्र मर्लिन मैथ्यूज की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि कार्ययोजना की वह स्वयं मॉनिटरिंग करें। एसएसपी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि सभी महिला विद्यालयों, विश्वविद्यालय, गर्ल्स हास्टल के आसपास पीएसी और ईगल मोबाइल दस्ते की ड्यूटी लगाई गई है। विश्वविद्यालय के गर्ल्स हास्टल के सामने और विश्वविद्यालय चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। छात्रावास के भीतर महिला पुलिस से गश्त कराई जाएगी। नगर क्षेत्र में स्थित लड़कियों के स्कूलों के आस पास चौकी प्रभारी और बीट सिपाही गश्त करेंगे। पार्कों में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। शक्ति मोबाइल का नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से होता है इसे भी महिला कालेजों और स्कूलों के आसपास गश्त पर लगाया गया है। सभी थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से ब्रीफिंग दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के सामने से एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश और उसके बाद हुई मारपीट की घटना को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाओं में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया जिस पर कोर्ट ने एसएसपी से हलफनामा मांगा था कि उन्होंने छेड़खानी और चेन स्नैचिंग सहित दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें