फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 43 फीसदी मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव में रविवार को 43 फीसदी मतदान हुआ। जिला पंचायत और ग्राम प्रधान के दो-दो पदों के लिए वोट पड़े जबकि ग्राम पंचयत सदस्य के 305 पदों के लिए 610 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। बूथों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त थे, सो हंगामे की छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतणगना 23 फरवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन

कौड़िहार और मांडा में जिला पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए वोट पड़े। पंचायत चुनाव के दौरान कौड़िहार से विजयी महिला प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने दो जगह से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद मांडा की सीट छोड़ दी थी। दोनों रिक्त सीटों के लिए रविवार को उपचुनाव के तहत मतदान कराया गया। दोनों जगह से मुकाबले में तीन-तीन प्रत्याशी थे। इसके अलावा प्रतापपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरियारी और चाका की ग्राम पंचायत लवायन खुर्द से ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए मतदान हुआ। दोनों सीटों से चुनाव मैदान में तीन-तीन प्रत्याशी थे। इसके अलावा 18 ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 305 पदों के लिए भी मतदान हुआ। चुनाव मैदान में हर सीट से दो प्रत्याशी थे। ऐसे में 305 पदों के लिए कुल 610 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। उपचुनाव के नतीजे 23 फरवरी को मतगणना पूरी होने के बाद सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें