फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े गृहकर के विरोध में आठ को इलाहाबाद बंद

Tue, 23 Feb 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस व्यापार मंडल और प्रयाग व्यापार मंडल ने भी अब व्यावसायिक भवनों के बढ़े गृहकर का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल की सोमवार को सिविल लाइंस में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी इसके खिलाफ एक मार्च को नगर निगम का घेराव और आठ मार्च को इलाहाबाद एवं प्रदेश बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में महामंत्री शिव शंकर सिंह ने नगर निगम ने टैक्स में पांच सौ फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। इस नीति से छोटे-बड़े व्यापारियों पर विपरीत असर पड़ेगा। व्यापार बंदी की तरफ चला जाएगा। कहा कि व्यापारी आंदोलन कर सरकार को अपनी बात बताएगे। कहा कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन भेजा जा चुका है। बैठक में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि विधानसभा में इस मुद्दों को गंभीरता से उठाया लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। प्रयाग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि इसके खिलाफ नगर निगम का घेराव और इलाहाबाद बंद किया जाएगा।
अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने भवन स्वामियों से बढ़ी दरों में संशोधन तक बिल न जमा करने की अपील की। बैठक में सुहैल अहमद, मोहम्मद कादिर, जोगिंदर सिंह, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, संजीव अग्रवाल, विनोद चंद्र दुबे, राणा चावला, आशीष अरोरा, गुड्डू सिंह, राजीव खरबंदा, रितेश सिंह, गौरव अग्रवाल, डिंकी अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें