फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में मारे गए आशीष का सिर और हाथ खेत से मिला

Tue, 23 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड के बेटे आशीष के कत्ल का मास्टरमाइंड शानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे बस स्टैंड के पास सोमवार को दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बेली कछार से मृतक आशीष का कटा हुआ सिर और हाथ बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

धोखे से 12 फरवरी को आशीष को विकास भवन के मिलने के बहाने शानू ने बुलाया। उसके बाद अपने दोस्तों की मदद से अगवा कर बेली गांव के  कछार में ले गया। कछार में आशीष को कुल्हाड़ी से काट डाला गया था। उधर आशीष के घर न लौटने पर सिक्योरिटी गार्ड पिता ने कैंट थाने में शानू, विक्की समेत तीन के खिलाफ हत्या की नीयत से अपहरण करने का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया तो पता चला कि आशीष कत्ल हो चुका है। उसकी निशानदेही पर बेली गांव के कछार में दफन किया गया आशीष का शव बरामद हुआ। तमाम प्रयास के बाद भी आशीष का सिर और हाथ नहीं मिला था। पुलिस ने दूसरे दिन सिर और हाथ की तलाश में कई जगह खोदाई कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। 
शानू के पकड़े जाने पर पुलिस ने कछार में दोबारा खोदाई कराई तो आशीष का सिर और हाथ बरामद हुआ। दोनों हाथ और सिर को आठ फीट गहरे में गड्ढे में अलग-अलग दफन किया गया था। शानू की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पूछताछ में बड़े लाल का नाम भी हत्या में सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें