प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षकों के चयन में नियुक्ति की मांग कर रहे 12091 चयनित शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर चल रहा अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय से जुलूस निकाला। अभ्यर्थियों का कहना था कि नियुक्ति के लिए वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर अनशन कर रहे चयनित शिक्षकों के मोर्चे के संयोजक आरके पांडेय ने मांग की कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए 12091 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्तिपत्र दिया जाए। अनशन पर बैठे प्रशिक्षुओं ने मांगे नहीं माने जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में राजेश कुमार पांडेय, प्रदीप तिवारी, अजय शंकर, आदित्य कुमार राजेश त्रिपाठी, जगन्नाथ शुक्ल, दिलीप सिंह, नाहर सिंह, आरके पांडेय, अजय शंकर, राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। प्रगतिशील समाज पार्टी ने शिक्षा निदेशालय पर चल रहे 12091 चयनित शिक्षकों के धरने का समर्थन किया है।
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में चल रही शिक्षक भर्ती मेरिट की विसंगति, कोर्ट के आदेशों एवं अभ्यर्थियों के अनशन के बीच फंस गई है। शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी 10 दिन से अधिक समय से चयनित शिक्षक शिक्षा निदेशालय स्थित सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षु शिक्षक तीसरे चरण एवं 2100 शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन चल रहा है।