फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पद भरने का निर्देश

विज्ञापन
The Dell Latitude D620 notebook is displayed during a press preview of Dell's next generation mobile platforms, Tuesday, March 28, 2006, in New York. (AP Photo/Diane Bondareff) - फोटो : AP
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2016 में रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। इसे लेकर एकलपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की विशेष अपील कोर्ट ने खारिज कर दी है। राज्य सरकार ने एकल न्यायपीठ द्वारा रिक्त पदों को भरने के आदेश को चुनौती दी थी। एकल पीठ ने 81 चयनित के कार्यभार न ग्रहण करने से खाली पदों पर कट ऑफ से समान अंक अर्जित करने वालों की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। खंडपीठ ने कहा कि इस मामले को एक नजीर माना जाए जो सिर्फ इसी एक केस तक सीमित नहीं रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एमएस भंडारी तथा न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार की विशेष अपील पर दिया है।
विज्ञापन

अपील पर अभ्यर्थियों की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता आरके ओझा व देवकांत त्रिगुणायत ने प्रतिवाद किया। पुलिस विभाग में कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के 934 पदों की भर्ती 2016 में शुरू हुई। 113.75 कट ऑफ अंक घोषित किया गया। 73 अभ्यर्थियों को समान अंक मिले। जिसमें से 21 की नियुक्ति की गई। परीक्षा में प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई। 81 चयनित ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सरकार का कहना था कि खाली रह गए पद अगली भर्ती में भरे जाएंगे। याची अभ्यर्थियों ने इसका विरोध करते हुए याचिका दाखिल की। एकलपीठ ने कहा कि पद खाली हैं तो कट ऑफ वालों से भरे जाएं। जिसे सरकार ने चुनौती दी थी। खंडपीठ ने एकल पीठ के फैसले को सही माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें