इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ 25 सितंबर को बंद रहेगी। इस दिन मुख्य न्यायाधीश अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई करेंगे। अन्य अदालतें नहीं बैठेंगी। इस दिन न्यायालय परिसर का पूरी तरह से सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने यह आदेश प्रयागराज में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिया है। इसकी जानकारी महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।